शहर-राज्य

वर्दी में सेवा, हाथों में झाड़ू” — स्वच्छता अभियान को लेकर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देश

पुलिस लाइन से लेकर थाना, चौकी एवं सभी पुलिस कार्यालयों में चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

संतकबीरनगर। 

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद संतकबीरनगर में पुलिस परिसरों को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनाँक 30.08.2026 (रविवार) को प्रातः 06:00 बजे से 08:00 बजे तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय, समस्त क्षेत्राधिकारी कार्यालय, थाना एवं चौकी परिसरों, विभिन्न पुलिस शाखाओं तथा अन्य पुलिस कार्यालयों में अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग किया ।

पुलिस लाइन में विशेष साफ-सफाई

पुलिस लाइन परिसर में प्रशासनिक भवन, परेड ग्राउंड, परिवहन शाखा, मेस, जिम्नेजियम, इनडोर शूटिंग रेंज, पुलिस कैंटीन एवं बैरकों की विशेष साफ-सफाई की गयी, साथ ही कार्यालयीन अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने तथा शस्त्रागार की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया दिया।

*पुलिस कार्यालय एवं क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में अभियान*

पुलिस कार्यालय परिसर एवं सभी शाखाओं में साफ-सफाई कराते हुए कार्यालय के अभिलेखों को व्यवस्थित एवं सुरक्षित तरीके से रखा गया। इसी प्रकार जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी कार्यालय परिसरों में भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

थाना एवं चौकी परिसरों में विशेष स्वच्छता

जनपद के सभी थाना एवं चौकी परिसरों में प्रशासनिक भवन, वाहन, मेस, बैरक, आगंतुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क आदि की साफ-सफाई कराया गया। कार्यालयीन अभिलेखों को व्यवस्थित करने के साथ-साथ शस्त्रागार एवं मालखाना की साफ-सफाई भी सुनिश्चित की गया।

अन्य पुलिस शाखाओं में भी चलाया गया अभियान

डायल-112, यातायात शाखा, रेडियो शाखा, जनपद नियंत्रण कक्ष, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू), साइबर थाना सहित अन्य पुलिस शाखाओं एवं उनके परिसरों में भी साफ-सफाई तथा अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव का कार्य किया गया।

स्वच्छता के साथ कार्यस्थल को व्यवस्थित रखने के निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अपने-अपने कार्यालय, परिसर एवं कार्यस्थल को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button