शहर-राज्य

पीएचसी नौगढ़ में 110 मरीजों की ओपीडी, जननी सुरक्षा योजना की प्रगति कम मिलने पर डीएम नाराज

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ का औचक निरीक्षण किया।अचानक पहुंचे जिलाधिकारी ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) कक्ष, प्रभारी चिकित्साधिकारी कक्ष और जननी वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय तक अस्पताल में 110 मरीजों की ओपीडी हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने दवा भंडारण कक्ष का भी जायजा लिया और दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। जननी सुरक्षा योजना की प्रगति कम मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया।जिलाधिकारी ने कहा कि पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय से मिलना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर भी जिलाधिकारी ने निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वास्थ्य केंद्र में नियमित रूप से बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित कराने को कहा।जिलाधिकारी ने अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button