सिद्धार्थनगर में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’, दो स्थानों पर जुटेंगे युवा

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त को जनपद में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से देशभर के युवाओं को संबोधित करेंगे सिद्धार्थनगर में यह कार्यक्रम दो स्थानों—शिवपत पीजी कॉलेज, शोहरतगढ़ और सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु—में आयोजित होगा। इसका आयोजन मेरा युवा भारत, राष्ट्रीय सेवा योजना और खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी निशांत कुमार चौहान ने बताया कि दोनों स्थलों पर युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। प्रतिभागियों को सुबह 10 बजे तक पहुंचना होगा।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद युवा संवाद और स्थानीय खिलाड़ियों व स्वयंसेवकों के बीच चर्चा होगी। संवाद में खेल सुविधाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने, 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभाओं को तैयार करने, युवा नेतृत्व और विकसित भारत के लिए युवा सशक्तिकरण जैसे विषयों पर चर्चा होगी। युवाओं से सुझाव भी लिए जाएंगे। देशभर के 1600 स्थानों पर आठ लाख से अधिक युवा जुड़ेंगे।


