शहर-राज्य

गोवर्धन में स्वच्छता का महा-अभियान : 22वें रविवार को खंबा नम्बर  540 से 550 तक चमकाया परिक्रमा मार्ग

मथुरा/गोवर्धन।  बृज की पावन धरा गोवर्धन को स्वच्छ और हरित बनाने के लिए बाबा कदेरा सिंह आवासीय विद्या मंदिर, अक्खा का संकल्प लगातार जारी है। इसी क्रम में संस्था द्वारा चलाए जा रहे तृतीय चरण के स्वच्छता जागरूकता अभियान का *22वाँ रविवार* बड़े उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।

   सुबह 7 बजे परिक्रमा मार्ग के खंभा नं. 540 से 550 तक विद्यालय परिवार ने झाड़ू सेवा संभाली। अभियान की शुरुआत चेयरमैन  सुरेश सिंह ने झाड़ू लगाकर की। देखते ही देखते 25 सेवकों ने 20 झाड़ुओं से पूरे मार्ग को चमका दिया। कई परिक्रमार्थी भी इस सेवा में जुड़ गए।

चेयरमैन सुरेश सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ बच्चों को पढ़ाना नहीं, बृज को स्वच्छ रखना भी है। ये सेवा पिछले कई सालों से हर रविवार बिना रुके चल रही है। ‘रुकेगा नहीं अब, फिर से गोवर्धन में सफाई अभियान’ यही हमारा मंत्र है।

    प्रबंधक प्रहलाद सिंह ने कहा कि परिक्रमा मार्ग करोड़ों लोगों की आस्था है। प्रशासन के साथ-साथ हर श्रद्धालु को इसमें सहयोग करना चाहिए।

इस दौरान शिक्षा निदेशक एस.वी. सिंह, प्राचार्य रामबाबू, रुक्मेश सिंह, डॉ. अशोक, विपिन सिंह, ओमप्रकाश, हरिओम सहित रामानंद, दाऊ जी, उद्यम, जगदीश, पंडित, ऋषि पंडित, भगत जी और कई स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button