शहर-राज्य

आगरा-मथुरा हाईवे पर तीन कुंतल गांजा बरामद, तस्करी में इस्तेमाल ट्रक और कार पकड़ी

मथुरा। आगरा-मथुरा हाईवे पर नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब तीन कुंतल गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजे की तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे एक ट्रक और एक कार को भी कब्जे में लिया है। कार्रवाई रैपुरा जाट के पास की गई।

जानकारी के अनुसार पुलिस को गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आगरा-मथुरा हाईवे पर रैपुरा जाट के समीप चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद होने से पुलिस टीम के भी होश उड़ गए।

पुलिस के मुताबिक बरामद गांजे का वजन करीब तीन कुंतल है। गांजे को तस्करी कर ले जाने के लिए ट्रक का इस्तेमाल किया जा रहा था, जबकि एक कार भी तस्करी के नेटवर्क से जुड़ी मिली। दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

आरोपियों से पूछताछ जारी

पुलिस ने गांजा तस्करी में शामिल संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ के जरिए पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। साथ ही तस्करी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। बड़ी मात्रा में गांजा बरामद होने के बाद नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है।

नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई से तस्करी के नेटवर्क में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button