श्रावण मास/कांवड़ यात्रा: बाबूगढ़ पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था का थाना प्रभारी ने लिया जायजा

हापुड़। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए हापुड़ पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी बाबूगढ़ प्रवीण कुमार द्वारा कांवड़ मार्गों, शिविरों, धार्मिक स्थलों तथा संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है।थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने पुलिस बल के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।हापुड़ पुलिस ने श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि यात्रा के दौरान यातायात एवं सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।


