लैण्डमार्क वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में मनोज कुमार सिंह बने अध्यक्ष,सरिता सिंह उपाध्यक्ष और जनार्दन सिंह सचिव के पद पर हुए निर्वाचित

पाँच वर्षों बाद लोकतांत्रिक चुनाव से नई कार्यकारिणी का गठन,सोसाइटी में खुशी की लहर
(संतोष कुमार सिंह )
वाराणसी :- वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) द्वारा निर्मित लैण्डमार्क टावर फेस-वन,वीडीए कॉलोनी लालपुर (प्रथम चरण) स्थित पंजीकृत रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) “लैण्डमार्क वेलफेयर एसोसिएशन” का वार्षिक चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुआ | चुनाव के साथ ही पिछले लगभग पाँच वर्षों से अवैध रूप से संचालित व्यवस्था का अंत हुआ और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत नई कार्यकारिणी का गठन किया गया | चुनाव में कुल सात प्रत्याशी विजयी घोषित किए गए जिसमे मनोज कुमार सिंह अध्यक्ष, सरिता सिंह उपाध्यक्ष,जनार्दन सिंह सचिव,जय सिंह कोषाध्यक्ष तथा संजय कुमार सिंह,वंदना चौबे और विभा श्रीवास्तव सदस्य पद पर निर्वाचित हुए |
चुनाव अधिकारी राम सिंह ने सभी विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं | उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित टीम सोसाइटी के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी पारदर्शिता,ईमानदारी और जवाबदेही के साथ कार्य करे जिससे सभी निवासियों का विश्वास और सहयोग बना रहे |
चुनाव परिणाम घोषित होते ही पूरी सोसाइटी में उत्साह और खुशी का माहौल छा गया | निवासियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कर उनसे बेहतर प्रबंधन, सुरक्षा,स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं के प्रभावी संचालन की उम्मीद जताई |
इस अवसर पर डी.एन.चौरसिया,संजय सिंह,जे.पी.राय, दलीप सिंह,जी.पी.अस्थाना,ओम प्रकाश सिंह,जे.पी.सिंह, आर.एन.सिंह,बिक्रमा सिंह,एस.एन.प्रसाद,गीता वर्मा सहित बड़ी संख्या में सोसाइटी के सदस्य चुनाव परिणाम घोषित होने तक उपस्थित रहे तथा विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी ||


