शहर-राज्य

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

मथुरा/वृंदावन। आईपीएल फाइनल में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय क्रिकेटर  अपनी पत्नी एवं अभिनेत्री  के साथ मंगलवार सुबह वृंदावन पहुंचे। दोनों ने परिक्रमा मार्ग स्थित आश्रम में संत  के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

       जानकारी के अनुसार, विराट और अनुष्का ने श्रीहित राधा केलि कुंज आश्रम पहुंचकर महाराज जी के चरणों में बैठकर आशीर्वाद लिया और आध्यात्मिक चर्चा भी की। इस दौरान आश्रम परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। आईपीएल खिताब जीतने के तुरंत बाद विराट कोहली की इस धार्मिक यात्रा को उनके प्रशंसकों और ब्रजवासियों द्वारा काफी सराहा जा रहा है। वहीं अपने पसंदीदा क्रिकेटर के वृंदावन आगमन की सूचना मिलते ही आश्रम के बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और प्रशंसक एकत्र हो गए।

बताया जा रहा है कि दोनों कुछ समय तक आश्रम में रहे और संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने के बाद वहां से रवाना हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button