शहर-राज्य

हर बूथ पर मन की बात कार्यक्रम सुनना सुनिश्चित करे: राजवीर सिंह राजावत।

धौलपुर। जिला भाजपा कार्यालय पर 31 मई को होने वाले मन की बात कार्यक्रम को लेकर जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि मन की बात पार्टी का अहम कार्यक्रम है इस कार्यक्रम के द्वारा प्रधानमंत्री जनता से संवाद करते हैं, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम है, जिसमें वे देश-विदेश के लोगों से अपने विचार साझा करते हैं। यह कार्यक्रम महीने के अंतिम रविवार को सुबह 11 बजे आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क पर। साथ ही AIR न्यूज़, DD न्यूज़, PMO और सूचना प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर लाइव प्रसारित होता है, कार्यकर्ता सुनिश्चित करें यह हर बूथ स्तर तक सुना जाना चाहिए और सरल ऐप पर आवश्यक रूप से अपलोड करें, साथ ही बंदे गंगाजल जल संरक्षण जन अभियान की जिला स्तरीय एवं विधानसभा स्तरीय टोली की भी घोषणा हुई जिसमें प्रदेश द्वारा जिला समन्वयक श्रवण कुमार वर्मा एवं जिला संजोयक नंदकिशोर शुक्ला, जिला सह संयोजक कमल पहाड़िया, ऋतिक वर्मा एवं कल्पना शर्मा को बनाया है बसेड़ी विधानसभा संयोजक बृजराज सिंह परमार सह संजोयक सत्यपाल खिरोडा, बाड़ी विधानसभा संजोयक धीर सिंह जादौन एवं सह संजोयक दीप सिंह कुशवाहा धौलपुर विधानसभा संजोयक बाचा राम बघेल एवं सह संजोयक हरेंद्र राव रजाखेडा विधानसभा जयबीर पोसवाल एवं सह संजोयक दिलीप पाराशर को बनाया गया है l बैठक में जिला मंत्री विजय त्यागी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमल पहाड़िया, मुकेश सक्सेना भरतपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी एवं जिला मीडिया प्रभारी, महिला मोर्चा जिला संयोजक कल्पना शर्मा, पूर्व कार्यालय मंत्री नंदकिशोर शुक्ला, पूर्व जिला मंत्री विनय परमार, शहर मंडल प्रभारी बाचाराम बघेल, सोशल मीडिया संजोयक रितिक बर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जयवीर पोसवाल, बसेड़ी मंडल सह संयोजक दीपू कुशवाहा, युवा नेता राहुल राणा, सोशल मीडिया सह संजोयक लेकेंद्र चौहान, सोशल मीडिया सह संजोयक शशि त्यागी, अनमोल बंसल, गगन बघेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button