आध्यात्मग़ाज़ियाबाद

31 अक्टूबर को राधा कृष्णापुरम कॉलोनी में सजेगा मां महामाई का 11वां भव्य जागरण, सुप्रसिद्ध गायक राम अवतार शर्मा देंगे विशेष प्रस्तुति

महामाई जन कल्याण सेवा समिति रजि. द्वारा 31 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को मां भगवती महामाई का 11 वाँ भव्य जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा। मां भगवती की असीम अनुकम्पा से पिछले 10 वर्ष से लगातार यह जागरण और भंडारा राधा कृष्णापुरम कॉलोनी, नियर राजनगर एक्सटेंशन, मोरटी, गाजियाबाद में आयोजित कराया जा रहा है। अबकी बार महामाई जनकल्याण सेवा समिति एवं कॉलोनीवासियों के संयुक्त तत्वावधान में मां भगवती जगदम्बे का 11 वां भव्य जागरण दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को कराया जा रहा है, जिसमें सभी कॉलोनीवासियों, ग्रामवासियों एवं भक्तगणों को सादर आमंत्रित किया जा रहा है। 31 अक्टूबर को शाम 4:00 बजे हवन पूजन किया जाएगा एवं शाम 6:00 बजे से मां भगवती की इच्छा तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। रात्रि 9:00 बजे मां भगवती महामाई की ज्योति प्रचंड की जाएगी। इस बार मां भगवती का जागरण मोरटी से अटोर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर नए हाइवे के पास स्थित राधाकृष्णापुरम कॉलोनी, गली नं 3 के सामने गली नं 17, मोरटी में किया जाएगा। मां भगवती का गुणगान शुक्ला जागरण पार्टी एवं कीर्तन मंडल प्रो. पंडित सुनील शुक्ला जी द्वारा किया जाएगा। अबकी बार मां भगवती के गुणगान में विशेष प्रस्तुति पंडित राम अवतार शर्मा जॉकी टी-सीरीज के सुप्रसिद्ध भजन गायक हैं, जिनकी मधुर एवं सुरीली आवाज से भजन संध्या में चार चांद लग जाते हैं। 31 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले मां भगवती के जागरण एवं भंडारे में उपस्थित होकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें, एवं मां के जगराते में अपनी उपस्थिति दर्ज कर जगत जननी महामाई का आशीर्वाद प्राप्त करें। मां भगवती के जागरण में विभिन्न प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा मनोरम झांकियों की प्रस्तुति की जाएगी, एवं भजन गायकों द्वारा मां भगवती के सुंदर एवं मनभावन भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष कराया जाता है यह जागरण और भंडारा । इस कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करने में तीन महीने पूर्व से ही लग जाते हैं समिति के सभी सदस्य। समिति के अध्यक्ष ललित कुमार दीक्षित द्वारा अवगत कराया गया कि प्रत्येक वर्ष बड़ी धूमधाम से मां भगवती का जागरण एवं भंडारा कराया जाता है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष 11वां भव्य जागरण कराया जा रहा है, जिसके लिए सभी भक्तगणों एवं समिति के सदस्यों तथा कॉलोनीवासियों में एक अलग ही उत्साह है। सभी सदस्य एवं भक्तगण उक्त आयोजन को एक पर्व की तरह मानते हैं एवं अपने पूरे परिवार के साथ मां भगवती के इस आयोजन में प्रतिभाग करते हैं।
समिति के प्रमुख सदस्य सचिव सुशील चंद्र चौहान, उपेंद्र कुमार मिश्रा संस्थापक, संरक्षक मास्टर सुखवीर पाल, कोषाध्यक्ष अनंत देव हुड्डा, उपाध्यक्ष राम जयसवाल, वरिष्ठ सलाहकार बालकृष्ण पाल, सांस्कृतिक महामंत्री प्रेम सागर यादव, मीडिया प्रभारी पुनीत दीक्षित, प्रमुख सलाहकार विनोद कुमार, मुख्य सदस्य एवं सहयोगी, प्रदीप यादव , संदीप यादव, किरणपाल केपी फर्नीचर, सुरेंद्र पाल (पाल इलेक्ट्रिकल), संजू हार्डवेयर, सचिन वर्मा, साध्वी ज्वेलर्स, अर्जुन सिंह फौजी, राजू सोम, राकेश कुमार, सतीश शर्मा, संजय त्यागी, नीरज त्यागी गंगा एसोसिएट, सुशील त्यागी, अरुण त्यागी, ठेकेदार रंजीत, सचिन त्यागी, प्रिंस त्यागी, उमेश त्यागी, विकास चौधरी, हरिओम, विनोद चौधरी, अंकुर त्यागी, प्रदीप त्यागी, गौरव त्यागी, सतेंद्र त्यागी, खड़क सिंह पाल, नितिन पाल, राहुल त्यागी, हरिओम त्यागी, राहुल गुप्ता, अर्जुन त्यागी , कांता प्रसाद, डॉ कमल सिंह, अनिल दीक्षित, अनुज दीक्षित, रोहतास पाल, सतेंद्र त्यागी, इन्द्रपाल चौधरी, सोहन सिंह, वी जी रोहिल्ला, अंकुर त्यागी, चौधरी आटा चक्की, सचिन त्यागी, सानिध्य हार्डवेयर, वर्षा ऑटोमोबाइल, हिमांशु इलेक्ट्रिकल, महामाई शटरिंग, शिव मेडिकल सौरभ चौधरी, कपिल दीक्षित, राजन थापा, किरणपाल, वरुण दादा, देवानंद, गगन सिंह, अमित पाल, उज्जवल पाल, राहुल शर्मा, प्रमोद कुमार,संजय गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, ओमपाल ठेकेदार, त्रिभुवन झा, आर के रोहिल्ला, पंकज वर्मा, सुभाष तिवारी, अमित कश्यप, नीतिश शर्मा, नीरज शर्मा, गौरव फौजी, कमलेश यादव, दीपक गोस्वामी, राहुल गुप्ता, राजू सोम, राजू, नीरज शर्मा, ओमपाल सैनी, सुन्दरलाल, अनित कुमार सैनी, वीरेंद्र चौधरी, आकाश मिस्त्री, नेत्रपाल, ओमपाल ठेकेदार, राजीव रतन भारद्वाज आदि हैं।

ललित कुमार दीक्षित,अध्यक्ष, महामाई जन कल्याण सेवा समिति रजि. गाजियाबाद उत्तर प्रदेश 🙏🙏🙏🙏🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button