22 जुलाई को जिला सेवायोजन कार्यालय में लगेगा रोजगार मेला, मारुति सुजुकी कंपनी करेगी भर्ती

असदुल्लाह सिद्दीकी
सिद्धार्थनगर। जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में 22 जुलाई को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सोमवार को जिला सेवायोजन अधिकारी मिथिलेश कुमार मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि रोजगार मेला सुबह 10 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में आयोजित होगा।
मेले में एसकेएचवाई प्राइवेट लिमिटेड (टेक मारुति सुजुकी) कंपनी पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों की भर्ती करेगी। भर्ती के लिए हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई तथा डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ बायोडाटा, आधार कार्ड एवं एक पासपोर्ट आकार का फोटो लेकर निःशुल्क रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। इस संबंध में किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय के प्रधान सहायक हरिश्चंद्र के मोबाइल नंबर 8318338392 एवं 8931064599 पर संपर्क किया जा सकता है।


