शहर-राज्य

राजकीय मुड़िया पूनों मेला-2026 की तैयारियां शुरू, पुलिसकर्मियों को दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण

गोवर्धन। विश्व प्रसिद्ध राजकीय मुड़िया पूनों मेला-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
सोमवार, 20 जुलाई 2026 को सुबह 11:00 बजे से राधे श्याम सेवा सदन, गोवर्धन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रण, श्रद्धालुओं के साथ संयम एवं संवेदनशील व्यवहार, भगदड़ रोकने के प्रभावी उपाय, मानवीय दृष्टिकोण से ड्यूटी निभाने तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान प्राथमिक उपचार (First Aid) एवं सीपीआर (CPR) के माध्यम से आपात स्थिति में लोगों की जान बचाने के तरीकों की जानकारी भी दी जा रही है। साथ ही तनाव, चिंता और गुस्से जैसी परिस्थितियों पर नियंत्रण रखने के मनोवैज्ञानिक पहलुओं पर भी विशेष सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।
प्रशिक्षण देने वाले विशेषज्ञ:
डॉ. मधु त्यागी – समाजशास्त्री
डॉ. पूनम तिवारी – मनोविज्ञानी
डॉ. नेहा चौधरी – प्राथमिक उपचार विशेषज्ञ
डॉ. अमित कश्यप – सीपीआर विशेषज्ञ
जिला प्रशासन का उद्देश्य मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है। प्रशासन ने पिछले वर्षों की तरह इस बार भी “जीरो एक्सीडेंट, जीरो भगदड़” का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button