शहर-राज्य

हल्की सी बारिश में डूबा खलीलाबाद, नगर पालिका और जनप्रतिनिधियों के दावों की खुली पोल

संतकबीरनगर। जिले के खलीलाबाद शहर में मानसून की हल्की सी फुहार ने नगर पालिका परिषद के जल निकासी के तमाम दावों और तैयारियों की हवा निकालकर रख दी है। महज कुछ ही देर की बारिश में पूरा खलीलाबाद शहर जलमग्न हो गया, जिससे चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। शहर के मुख्य चौराहों, रिहाइशी इलाकों और प्रमुख बाजारों में पानी भर जाने से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर लबालब भरने के बाद लोगों के घरों और दुकानों में घुसने लगा है, जिससे व्यापारियों और राहगीरों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है।इस बदहाली की मुख्य वजह बारिश से पहले नाले-नालियों की समुचित सफाई न होना बताया जा रहा है। जाम पड़ी नालियों और कचरे के कारण जल निकासी का ढांचा पूरी तरह ठप हो गया, जिसके चलते शहर डूबने की कगार पर पहुंच गया। इस स्थिति को लेकर स्थानीय जनता में भारी आक्रोश है और उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि हर साल टैक्स देने के बावजूद उन्हें जलभराव जैसी समस्या से जूझना पड़ता है और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। पीड़ित नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जल निकासी कराने और सफाई अभियान चलाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button