सीएम योगी से मिले शहर विधानसभा के पांचों मंडल अध्यक्ष, विधायक ने दिलाया आशीर्वाद

गाजियाबाद। शहर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा संगठन में उस समय उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब शहर विधायक श्री संजीव शर्मा के साथ विधानसभा के पांचों मंडल अध्यक्षों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक की ओर से मंडल अध्यक्षों को प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से सीधे संवाद और मार्गदर्शन का अवसर दिलाने की इस पहल को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान मंडल अध्यक्षों ने संगठन से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस मुलाकात को भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान, मनोबल और संगठन के प्रति विधायक संजीव शर्मा की प्रतिबद्धता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भी इस पहल को लेकर सकारात्मक चर्चा है। शहर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है। संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना और जनता की सेवा करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिलना उनके लिए हमेशा प्रेरणादायक रहता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मार्गदर्शन भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को नई ऊर्जा और उत्साह प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति उसके कार्यकर्ताओं से आती है और कार्यकर्ताओं को सम्मान एवं अवसर देना संगठन को और मजबूत करता है। शहर विधानसभा के पांचों मंडल अध्यक्षों के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात का अवसर विशेष रहा। मंडल स्तर पर संगठन को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अध्यक्षों को सीधे मुख्यमंत्री से मिलने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि विधायक संजीव शर्मा लगातार संगठन के जमीनी कार्यकर्ताओं को महत्व देने और उन्हें नेतृत्व के साथ जोडऩे का प्रयास करते हैं। मंडल अध्यक्षों को मुख्यमंत्री से मिलवाने की पहल को भी इसी सोच का हिस्सा माना जा रहा है। इस मुलाकात से मंडल स्तर के पदाधिकारियों में उत्साह बढऩे के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि जब जमीनी स्तर पर काम करने वाले पदाधिकारियों को शीर्ष नेतृत्व से सीधे संवाद का अवसर मिलता है, तो उनका आत्मविश्वास और जिम्मेदारी दोनों बढ़ते हैं। मुख्यमंत्री से पांचों मंडल अध्यक्षों की मुलाकात के बाद गाजियाबाद के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में विधायक संजीव शर्मा की इस पहल की चर्चा होने लगी है। भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच इसे कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान और आत्मीयता से जोड़कर देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि संजीव शर्मा की कार्यशैली में संगठन और कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दिखाई देती है। शीर्ष नेतृत्व से कार्यकर्ताओं को जोडऩा और उन्हें मार्गदर्शन दिलाना संगठन के भीतर संवाद और विश्वास को मजबूत करने वाला कदम है। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के बीच भी इस मुलाकात को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि संगठनात्मक स्तर पर ऐसी पहल से निचले स्तर तक कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा पैदा होती है और वे अधिक उत्साह के साथ संगठन तथा जनसेवा के कार्यों में जुटते हैं। विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठन की मजबूती के लिए वह निरंतर प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और उसके सम्मान को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद और मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को जनसेवा एवं संगठन के प्रति और अधिक समर्पण के साथ काम करने की प्रेरणा देता है


