शहर-राज्य

सांखनी के जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने से सनसनी, पुलिस ने 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया

​जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सांखनी के जंगल में सोमवार की रात उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब एक बम्बे में गोवंश के अवशेष पड़े मिले। इस घटना की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और गौसेवकों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया।​ ​घटना की सूचना मिलते ही गौसेवक यतेंद्र चौधरी ‘गहना’ ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी व अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे। पुलिस ने मौके पर पहुँच स्थिति का जायजा लिया और गोमाता के अवशेषों को अत्यंत सम्मान के साथ एकत्रित कराकर अवशेषों का अंतिम संस्कार किया गया। ​इस दौरान यतेंद्र चौधरी ने कड़े शब्दों में घटना की निंदा करते हुए कहा कि गोमाता के साथ इस तरह की क्रूरता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि हमारी धार्मिक भावनाओं पर भी गहरा आघात है। ऐसे असामाजिक तत्वों का समाज में कोई स्थान नहीं है। ​मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वहीं​प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार ने बताया कि ​मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है। ​संदेह के आधार पर 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। ​दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button