सर्व शिक्षा अभियान की रैली निकालकर किया गया जागरूक

संतकबीरनगर। शुक्रवार को विकास खण्ड सेमरियावा के ढोढई में सर्व शिक्षा अभियान की रैली को ग्राम प्रधान प्रदीप चौधरी, प्रबंध समिति के अध्यक्ष फ़िरोज़ अहमद और नोडल शिक्षक संकुल राम निवास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान बच्चों ने घर-घर विद्या दीप जलाओ अपने बच्चों को सभी पढ़ाओ आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे एमडीएम खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे शिक्षा से देश को सजना है सबको स्कूल आना है आदि नारे लगाए।
ग्राम प्रधान प्रदीप चौधरी ने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के प्रमुख लक्ष्यों में प्राथमिक शिक्षा तक सार्वभौमिक पहुंच सुनिश्चित करना, सामाजिक-आर्थिक समूहों के बीच असमानताओं को कम करना, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना और सभी बच्चों के लिए समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देना शामिल है। सर्व शिक्षा अभियान सरकार की एक महत्वपूर्ण प्रमुख योजना है जिसका उद्देश्य प्राथमिक शिक्षा को सार्वभौमिक बनाना है । इसका लक्ष्य 6 से 14 वर्ष की आयु वर्ग के सभी बच्चों को समयबद्ध तरीके से निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा प्रदान करना है।
उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों को शिक्षा दिलानी चाहिए।ताकि वह एक जागरूक नागरिक बन सकें।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रामनिवास, बंदना गुप्ता, सुमन भारती, मिथिलेश चौधरी, कंचन देवी, मन भावती, इंद्रावती आदि मौजूद रहे।




