शहर-राज्य

संविधान की रक्षा और आम आदमी के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प

आम आदमी पार्टी ने मनाया संविधान दिवस और स्थापना दिवस, बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि

वेलकम इंडिया पीलीभीत
पीलीभीत। संविधान दिवस एवं आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को पार्टी के जिला कार्यालय, आसाम रोड नए बाईपास के निकट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद कर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना का स्मरण करते हुए न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल सिद्धांतों की रक्षा का संकल्प लिया।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि 26 नवंबर 2012 को संविधान की शपथ लेकर आम आदमी के अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ आम आदमी पार्टी की स्थापना हुई थी। पार्टी तब से लगातार आम जनता के अधिकारों और बुनियादी सुविधाओं के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि कम समय में पार्टी ने दिल्ली में तीन बार सरकार बनाई और पंजाब में पूर्ण बहुमत की सरकार स्थापित की। इसके अलावा कई राज्यों में विधायक, चेयरमैन, पार्षद, मेयर और पंचायत प्रतिनिधि भी पार्टी से जुड़े हैं। पार्टी को राष्ट्रीय दल का दर्जा मिलना उसके संघर्ष और जनसमर्थन का परिणाम है।जिला महासचिव एडवोकेट संजय कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और अवसर प्रदान करता है। संविधान की रक्षा करना और उसके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए संविधान के मूल्यों पर चलने का आह्वान किया।इस अवसर पर रजत मिश्रा, श्रेयांस पांडेय और राघव गिहार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आम आदमी को सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने की लड़ाई को और मजबूत किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम के अंत में जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। इस दौरान जगदीश मिश्रा, सोनू गंगवार, राजदीप लोधी, हरमन सिंह, सुनीता देवी, रामगुनी, हर्षा, सुमन, गंगा देवी, लज्जा देवी, सूरजवती और गुरमीत सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button