शहर-राज्य

संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटका मिला

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

मिश्रौलिया/सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के चेतिया टोला मदरहिया गांव में मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान रुक्मणी उर्फ रेनू (19) पुत्री कन्हैया, निवासी ग्राम चेतिया टोला मदरहिया के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि युवती रात में भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। बुधवार सुबह जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उसका शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मिश्रौलिया थाना पुलिस, चेतिया चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार चौहान तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, युवती पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। वहीं, चेतिया चौकी प्रभारी ने बताया कि परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button