शहर-राज्य

व्यापार बंधुओ की बैठक में व्यापारियों ने की मल्टीलेवल पार्किंग,आवारा पशुओं,कुत्तों व बंदरों सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग

हरेंद्र शर्मा

हापुड़ जनपद की कलेक्ट्रेट में व्यापार बंधु की बैठक डीएम कविता मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान व्यापारियों ने शहर की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की।व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के जिलाध्यक्ष अरूण अग्रवाल व सचिन जिंदल ने कहा कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए शहर में ई-रिक्शा का रूट निर्धारित किया जाएं और ट्रैफिक लाईटें चालू की जाएं और गौशाला में नाली का निर्माण किया जाएं। लम्बे रूटों पर चलने वाली रोडवेज बसों को शहर से निकाली जाएं।संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने नगर पालिका और वन विभाग से बंदरों व आवारा कुत्तों को पकड़कर हॉल्ट सेंटर में छोड़ने तथा शहर में मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्था करने की भी मांग रखा और गढ़ रोड पर निर्माणाधीन नाले का कार्य भी जल्द पूरा कराने की मांग की। महामंत्री संजय अग्रवाल ने शहर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने और मेरठ रोड रेलवे अंडरपास की नियमित साफ-सफाई कराने की मांग उठाई।जितेंद्र गोयल ने ब्रजघाट में अवैध पार्किंग शुल्क वसूले जाने का विरोध दर्ज कराया। इसके अतिरिक्त, अन्य व्यापारियों ने पिलखुवा बस स्टैंड की समस्याओं, नालों की सफाई और ट्रैफिक लाइट जैसी अन्य मुद्दों को भी अधिकारियों के समक्ष रखा।बैठक में सीडीओ श्रुति शर्मा, सुरक्षा फोरम जिलाध्यक्ष अरूण गर्ग चीनीवाले, दीपक गोयल ,सचिन जिंदल, विनोद अग्रवाल,मनीष सिंघल,अनुज ,राकेश अग्रवाल , राजेंद्र आड़वाले ,शरद गर्ग, गौरव गोयल ,प्रदीप ,सुमित सिंघल,पुनीत सर्राफ, विकास अग्रवाल,योगेंद्र अग्रवाल ,विकास गर्ग आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button