शहर-राज्य
राशन विक्रेता कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी घोषित

स्याना.ब्लॉक ऊंचागांव में राशन विक्रेता कल्याण समिति वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र बोस सिंह रावत द्वारा जारी की गई।
जारी सूची के अनुसार जुगेन्द्र सिंह को अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी देवी को उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह सचिव और धर्मेंद्र सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभान सिंह रावत ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने और राशन विक्रेताओं की समस्याओं के समाधान हेतु कार्य करने की अपेक्षा जताई है। और मीटिंग में मनोज कुमार शैलेश कुमार सुरेश धर्मपाल सिंह आदि राशन डीलर भी मौजूद रहे



