शहर-राज्य

पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान में तीन सवारियों व बिना नम्बर प्लेट वालों पर की कार्रवाई, 10 ई-रिक्शा भी सीज

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।नगर पंचायत शोहरतगढ़़ कस्बा में पुलिस ने बुधवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की है। कस्बा शोहरतगढ़़ स्थित पुलिस पिकेट चौराहे पर थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह की मौजूदगी में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने, बिना नम्बर प्लेट और आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में चल रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 52 वाहनों का चालान करते हुए 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अलावा अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा के खिलाफ भी अभियान चलाया गया, जिसमें 10 ई-रिक्शा वाहनों को सीज किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। इस दौरान थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह, निरीक्षक सुभाष यादव, उप निरीक्षक सन्तोष यादव, उप निरीक्षक रामबदन यादव, उप निरीक्षक बलराम गौड़, उप निरीक्षक राजकुमार, हेड कांस्टेबल दिनेश यादव व हेड कांस्टेबल कुंवर प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button