पश्चिम बंगाल में खिला ‘कमल’: भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं का भव्य जश्न,

महमूद रज़ा
जनपद बिजनौर के नजीबाबाद,पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राज्य की राजनीति में एक नए युग का सूत्रपात कर दिया है। मतगणना के रुझानों और परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा बहुमत का जादुई आंकड़ा पार करते ही पूरे देश सहित बंगाल के कोने-कोने में उत्सव का माहौल है। इस ऐतिहासिक विजय की खुशी में शुभम ग्रोवर के प्रतिष्ठान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर जीत का जोरदार जश्न मनाया।
जैसे ही चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भाजपा की सीटों का आंकड़ा 190 के पार पहुँचा, शुभम ग्रोवर के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का ताँता लग गया। ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष नकुल अग्रवाल ने स्वयं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस बड़ी जीत की बधाई दी।
जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने न केवल मिठाइयां बांटी, बल्कि ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। पार्टी समर्थकों का कहना है कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और बंगाल की जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। इस कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा नेताओं ने भी शिरकत की जिसमें नगर अध्यक्ष नकुल अग्रवाल शुभम ग्रोवर बिट्टू भटनागर संजय सैनी ऐश्वर्या एरन मोनू हिमांशु तायल मोनिका यादव इंदु राजपूत मनीष सैनी गीता राज बहुत से कार्यकर्ता मौजूद रहे



