ग़ाज़ियाबाद

दंत चिकित्सा में अब तस्वीरों से होगी बेहतर पहचान, आईटीएस में चिकित्सकों ने सीखी आधुनिक तकनीक 

गाजियाबाद। दंत चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर उपचार और सटीक निदान के लिए क्लीनिकल फोटोग्राफी की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को आईटीएस डेंटल कॉलेज, गाजियाबाद के कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एवं एंडोडोन्टिक्स विभाग की ओर से 18 से 20 नवंबर तक तीन दिवसीय सीडीई एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। ‘डोक्यू-डेंट बियॉन्ड द केस-एवरी केस हैज ए स्टोरीÓ विषय पर आयोजित इस कार्यशाला में 100 से अधिक बीडीएस एवं एमडीएस विद्यार्थियों के साथ विभिन्न दंत विभागों के चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा और वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य दंत चिकित्सकों और विद्यार्थियों को क्लीनिकल फोटोग्राफी की आधुनिक तकनीकों से परिचित कराना तथा उनके व्यावहारिक कौशल को विकसित करना रहा। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को एक्स्ट्रा-ओरल और इंट्रा-ओरल फोटोग्राफी की मानक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें कैमरे की विभिन्न सेटिंग्स, उचित लाइट व्यवस्था, मरीज की सही पोजिशनिंग और बेहतर तस्वीर लेने के तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि दंत चिकित्सा में क्लीनिकल फोटोग्राफी केवल तस्वीर लेने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मरीज की स्थिति को समझने, उपचार की योजना बनाने और उपचार के परिणामों का आकलन करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। विशेषज्ञों ने केस डॉक्यूमेंटेशन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उपचार से पहले और बाद की तस्वीरों के माध्यम से मरीज की स्थिति में हुए बदलावों का बेहतर मूल्यांकन किया जा सकता है। इससे चिकित्सकों को सही निदान करने, उपचार की दिशा निर्धारित करने और भविष्य में केस के अध्ययन में भी सहायता मिलती है। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा और वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी और फैकल्टी सदस्य भी मौजूद रहे। तीन दिवसीय कार्यशाला में प्रतिभागियों को सैद्धांतिक जानकारी के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण का अवसर मिला। समापन अवसर पर वक्ता ने कार्यशाला के सफल एवं उत्कृष्ट आयोजन के लिए संस्थान की सराहना की। प्रतिभागियों ने भी इसे अपने नैदानिक ज्ञान और व्यावहारिक दक्षता को बढ़ाने वाला उपयोगी मंच बताया। संस्थान की ओर से चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा और वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के मार्गदर्शन एवं सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button