शहर-राज्य

डीएम की अध्यक्षता में भारत रत्न डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम व एडीएम ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया भावपूर्ण नमन।*

हमारा संविधान भारत की आत्मा है, संवैधानिक दायरे में रहकर जनता की सेवा करना ही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धा-डीएम

डीएम द्वारा संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक न्याय एवं समानता की दिलायी गयी शपथ

संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती श्रद्धाभाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती का आयोजन आज 14 अप्रैल 2026 को ‘‘सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा और सशक्तिकरण’’ थीम पर कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि/रा) जय प्रकाश व अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।
बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी सहित समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भावपूर्ण नमन किया।
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को भारतीय संविधान के संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, समानता और बंधुता से संबंधित शपथ दिलाई।
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि बाबा साहब के संघर्षों, सिद्धान्तों एवं आदर्शो के कारण ही आज हम सब उन्हें महापुरूष के रूप में मानते है। उन्होंने कहा कि हम सभी एक लोक सेवक, अधिकारी व कर्मचारी के रूप में आमजन की गरिमा का सम्मान करते हुए उनकी समस्याओं का नियमानुसार निराकरण कराएं, यही हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब शिक्षा एवं शिक्षित समाज के निर्माण के प्रति हमेशा जागरूक रहे और सभी के प्रेरणा श्रोत रहे, उन्होंने जीवन भर शोषण, भेदभाव और असमानता के विरुद्ध संघर्ष किया और समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित समाज की नींव रखी।
जिलाधिकारी ने संविधान में लिखित मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों सहित हर वर्ग, दलित व समाज के हर नागरिक के लिए समानता एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसे अधिकारों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए बाबा साहब के सिद्धान्तों, आदर्शो एवं सघर्षों से सीख लेने तथा उन्हें अपने व्यवहार में लाते हुए उनके द्वारा रचित संविधान में उल्लिखित कानूनों का पालन करने हेतु संकल्प लेने का दिन है।
इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, एसओसी विनय कुमार सिंह, जिला होमगार्ड कमांडेंट शैलेंद्र मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी बद्री प्रसाद, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित कलेक्ट्रेट के पटल सहायक आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button