शहर-राज्य

डिजीकॉडर्स टेक्नोलॉजीज ने गोरखपुर में खोली नई शाखा

अब युवाओं को मिलेगा आईटी और डिजिटल स्किल्स का बेहतर अवसर

संतकबीरनगर।वेबसाइट डेवलपमेंट, मोबाइल ऐप डेवलपमेंट, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और आईटी ट्रेनिंग के क्षेत्र में कार्यरत डिजिकोडर्स टेक्नॉलजी प्राइवेट लिमिटेड ने अब गोरखपुर के गीडा में भी अपनी नई शाखा की शुरुआत कर दी है।यह नई शाखा बुद्धा इन्नोवेशन कौंसिल के सहयोग से शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य गोरखपुर,संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, देवरिया,महराजगंज आदि जिलों के अलावा आसपास के युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।

  नई शाखा का उद्घाटन मंगलवार को गीडा में डीजीकोडर्स व बुद्धा इन्नोवेशन कौंसिल की टीम की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह के दौरान सभी अतिथियों ने युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने और डिजिटल इंडिया के विजन को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।डिजिकोडर्स कम्पनी पिछले कई वर्षों से लखनऊ में सफलतापूर्वक कार्य कर रही है और वेबसाइट डेवलपमेंट, मोबाइल ऐप डेवलपमेंट, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डिजिटल मार्केटिंग तथा इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग जैसी सेवाएं प्रदान कर रही है। कंपनी ने अब तक हजारों छात्रों को तकनीकी प्रशिक्षण देकर उनके करियर को नई दिशा दी है।कंपनी के कई छात्र आज देश-विदेश की बड़ी कंपनियों में कार्यरत हैं।

कंपनी के संस्थापक हिमांशु कश्यप और गोपाल सिंह ने बताया कि गोरखपुर शाखा में भी छात्रों और युवाओं को वही सुविधाएं और सेवाएं प्रदान की जाएंगी जो लखनऊ शाखा में दी जा रही हैं।यहां छात्रों को लाइव प्रोजेक्ट्स पर कार्य करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे इंडस्ट्री के अनुसार खुद को तैयार कर सकें।कंपनी की मुख्य शाखा लखनऊ में है और एक शाखा पहले ही कानपुर में 2 वर्ष से सफलता पूर्वक चल रही है जहां कई सौ बच्चों को पप्रशिक्षक और रोजगार मिल चुका है ।उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में वेबसाइट और मोबाइल ऐप डेवलपमेंट की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में गोरखपुर के युवाओं को अपने शहर में ही गुणवत्तापूर्ण तकनीकी प्रशिक्षण और कैरियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना कंपनी का मुख्य उद्देश्य है।

बुद्धा इन्नोवेशन कौंसिल की टीम ने भी इस सहयोग को क्षेत्र के युवाओं के लिए एक सकारात्मक पहल बताया। उन्होंने कहा कि इस साझेदारी से गोरखपुर में स्टार्टअप, तकनीकी शिक्षा और रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे।डिजिकोडर्स की गोरखपुर शाखा में वेबसाइट डेवलपमेंट, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, मोबाइल ऐप डेवलपमेंट, डिजिटल मार्केटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग तथा प्रोफेशनल आईटी ट्रेनिंग से संबंधित सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। साथ ही छात्रों के लिए इंटर्नशिप और लाइव प्रोजेक्ट ट्रेनिंग की सुविधा भी दी जाएगी।

कंपनी का लक्ष्य आने वाले समय में पूर्वांचल क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button