शहर-राज्य

जादू के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, “मां के नाम एक वृक्ष लगाओ” अभियान से जुड़ने की अपील

बुलंदशहर.वन विभाग अनूपशहर रेंज के
अनूपशहर भईपुर दुराहा और अमरपुर चौराहा पर “मां के नाम एक वृक्ष लगाओ” अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में जादूगर ने अपने अनोखे अंदाज में पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण का संदेश दिया। रंग-बिरंगे जादुई करतबों के माध्यम से उन्होंने उपस्थित लोगों, विशेषकर बच्चों को प्रकृति और पेड़ों के महत्व से अवगत कराया।
कार्यक्रम के दौरान जादूगर ने मनोरंजन के साथ-साथ यह संदेश दिया कि जिस प्रकार मां हमारे जीवन का आधार होती हैं, उसी प्रकार वृक्ष भी जीवन के लिए अमूल्य हैं। उन्होंने सभी से अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की।
जादू के आकर्षक प्रदर्शन के बीच पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरियाली बढ़ाने का संदेश प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचा। उपस्थित लोगों ने अभियान की सराहना करते हुए पौधारोपण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी नागरिकों से “मां के नाम एक वृक्ष लगाओ” अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम के दौरान वन विभाग से डिप्टी चंद्रवीर चौधरी प्रमोद भारती रोहन चौधरी सचिन कुमार कांस्टेबल रईस अली तुषार यादव पंकज कुमार और गांव की जनता बच्चे शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button