शहर-राज्य

किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की किशोरी

कांधला। संवादाता मोहसिन रहमानी 

थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब दस दिन पूर्व किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने करीब दस दिन पहले थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव खंद्रावली निवासी शाहरुख पुत्र सलीम उसकी नाबालिग पुत्री को अपने झांसे में लेकर बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। महिला ने बताया था कि काफी खोजबीन के बाद भी उसकी पुत्री का कोई सुराग नहीं लग सका, जिसके बाद उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी और आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस टीम लगातार दोनों की तलाश में जुटी हुई थी।शुक्रवार को पुलिस को सफलता हाथ लगी और कार्रवाई करते हुए किशोरी को बरामद कर लिया गया। साथ ही आरोपी शाहरुख को भी गिरफ्तार कर लिया और कानूनी कार्रवाई  बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार का कहना है कि किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया है तथा मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button