शहर-राज्य

श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026: डीएम कविता मीणा, एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह व एडीएम संदीप कुमार ने कांवड़ मार्गों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

वेलकम इंडिया राजेंद्र सिंह वरिष्ठ 

हापुड़ श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कविता मीणापुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह तथा अपर जिलाधिकारी (एडीएम) संदीप कुमार ने थाना गढ़मुक्तेश्वर एवं सिंभावली क्षेत्र के कांवड़ मार्ग, नहर पटरी तथा संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम यातायात, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और कांवड़ यात्रा सुरक्षित, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button