शहर-राज्य

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, मारपीट और धमकी की शिकायत पर युवक गिरफ्तार

स्याना.खानपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
महिला ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि वह शादी समारोह और पार्टियों में वेलकम का काम करती है। करीब तीन वर्ष पहले उसकी मुलाकात खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और बाद में उनके बीच संबंध बन गए।
पीड़िता के मुताबिक, करीब एक वर्ष पहले खानपुर क्षेत्र स्थित एक फार्म हाउस में काम के दौरान युवक उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला का कहना है कि घटना के बाद युवक और उसके परिजनों ने उससे शादी करने का भरोसा दिया, लेकिन बाद में भी युवक शादी का आश्वासन देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा।
शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि राजस्थान के एक मंदिर में युवक ने उसकी मांग में सिंदूर भरा और उसे मंगलसूत्र भी पहनाया। इसके बाद दोनों नोएडा में किराए के मकान में साथ रहने लगे। महिला का आरोप है कि बाद में युवक शादी से मुकर गया।
महिला के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को वह शादी की बात करने युवक के गांव पहुंची थी। आरोप है कि वहां उसके साथ मारपीट की गई और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। विरोध करने पर शिकायत करने की स्थिति में जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी रितेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button