वृंदावन के छिरोरा गांव में प्राचीन सुरंग मिलने से ग्रामीणों में दहशत, घर छोड़ने को मजबूर लोग

प्रशासन से जल्द समाधान की मांग, मामला पुरातत्व विभाग के अधीन
(अभय त्रिपाठी)
वृंदावन। वृंदावन क्षेत्र के छिरोरा गांव में एक प्राचीन सुरंग सामने आने से इलाके में चर्चा और चिंता का माहौल है। सुरंग को लेकर ग्रामीणों में भय व्याप्त है। स्थानीय लोगों के अनुसार, स्थिति को लेकर कई ग्रामीण चिंतित हैं और कुछ लोगों के घर छोड़ने की बात भी सामने आई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द उचित समाधान निकालने की अपील की है। उनका कहना है कि जब तक स्थिति स्पष्ट नहीं होती, तब तक लोगों की सुरक्षा और आशंकाओं को दूर करना जरूरी है।
बताया जा रहा है कि यह मामला पुरातत्व विभाग के अधीन है। ऐसे में सुरंग की ऐतिहासिक महत्ता, उसकी स्थिति और उससे जुड़े तथ्यों की जांच संबंधित विभाग द्वारा किया जाना महत्वपूर्ण है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन और पुरातत्व विभाग जल्द आवश्यक कदम उठाकर स्थिति स्पष्ट करेंगे।




