शहर-राज्य

मुरादाबाद: NHM संविदा कर्मचारियों की चेतावनी,

*मुरादाबाद, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) संविदा कर्मचारियों का धैर्य जवाब दे रहा है। बकाया मानदेय को लेकर उप्र संविदा कर्मचारी संघ ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 20 मई 2026 तक लंबित मानदेय का भुगतान नहीं हुआ, तो 21 मई से पूरे प्रदेश में *’No Pay-No Work’* की नीति के तहत कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

“बच्चों की फीस के लिए भटक रहे कर्मचारी”
जिला महामंत्री विपिन भट्ट ने कहा, “मार्च और अप्रैल माह का मानदेय न मिलने से कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के कारण बच्चों की स्कूल फीस, किताबें और दैनिक खर्चों के लिए कर्मचारी दर-दर भटकने को मजबूर हैं। शासन-प्रशासन की उदासीनता के कारण अब हमारे पास कार्य बहिष्कार के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। यदि 20 मई तक भुगतान नहीं हुआ, तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।”

“संविदा कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़”
प्रदेश अध्यक्ष ठा. मयंक प्रताप सिंह ने कहा कि संविदा कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं, लेकिन उनके साथ हो रहा यह सौतेला व्यवहार बर्दाश्त से बाहर है। संगठन ने मांग की है कि स्थिति को बिगड़ने से बचाने के लिए जल्द से जल्द मानदेय का निस्तारण किया जाए।

CMO को सौंपा पत्र, ये रहे मौजूद
विज्ञप्ति में बताया गया कि जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को इस संबंध में औपचारिक पत्र सौंप दिया गया है। बैठक में जिला अध्यक्ष अजीजुर रहीम, जिला महामंत्री विपिन भट्ट और प्रदेश अध्यक्ष ठा. मयंक प्रताप सिंह के साथ डॉ. जगवीर सिंह, अतरपाल सिंह, निर्मल प्रताप सिंघल, अमित गुप्ता, सुषमा बडोला, डॉ. पीतांबर सिंह, अरुण, अंकित शर्मा, शुभम वर्मा, प्रदीप, शकील, रोहन, सचिन, विमल शर्मा, युनुस अली, नमित, गुलनवाज़, रवि गौतम, संजीव ठाकुर, अनुराग चौधरी, पुष्पेंद्र कुमार, कुलवंत सिंह, निहाल खान, अतुल जीत सिंह, प्रमोद कुमार, इंदु बाला, प्राची सिंह, राजकुमार, लोकेश, डॉ. प्रणव गुप्ता, उग्र दत्त तिवारी, मोहम्मद फुरकान, पंकज सिंह, नरेंद्र और मोहम्मद सोएब मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button