शहर-राज्य

मिशन शक्ति के तहत जागरूकता रैली निकाल छात्राओं को किया जागरूक

नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का दिया संदेश, महिला हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

वेलकम इंडिया पीलीभीत
पूरनपुर/पीलीभीत। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के तहत भगवंतापुर के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने भाग लेकर समाज को नारी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा संकट के समय सहायता प्राप्त करने के लिए उपलब्ध सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी गई।जागरूकता रैली के माध्यम से बच्चों ने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। शिक्षकों ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं को किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या संकट का सामना करना पड़े तो उन्हें चुप रहने के बजाय संबंधित हेल्पलाइन और सहायता केंद्रों से संपर्क करना चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से विभिन्न व्यवस्थाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका जरूरत पड़ने पर लाभ लिया जा सकता है।इस दौरान वन स्टॉप सेंटर (सखी), महिला हेल्पलाइन 181, महिला पावर लाइन 1090 और आपातकालीन सेवा 112 के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान तथा न्याय तक पहुंच बनाने में सहायक नारी अदालत जैसी व्यवस्थाओं के बारे में भी बताया गया। बच्चों को समझाया गया कि बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।रैली के दौरान महिला सुरक्षा के लिए थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वाड और महिला पुलिसकर्मियों की ओर से की जाने वाली पैदल गश्त के बारे में भी जानकारी दी गई। शिक्षकों ने कहा कि जागरूकता के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाया जा सकता है। इसके साथ ही समाज में ऐसा वातावरण तैयार करना जरूरी है, जहां वे बिना भय के शिक्षा प्राप्त कर सकें और आत्मनिर्भर बनें।कार्यक्रम में शिक्षक सूर्यप्रकाश गंगवार, मीना मंच सुगमकर्ता रिंकी कुमारी, नूपुर पांडेय, सुर्वेश्वरी और सायमा बी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button