मानसरोवर गार्डन पार्श्वनाथ जैन मंदिर में मनाया क्षमावाणी पर्व एवं व्रती अभिनंदन समारोह

उज्जवल रस्तोगी मेरठ
श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, मानसरोवर गार्डन दिल्ली रोड, मेरठ में प्रथम बार व्रती अभिनंदन समारोह एवं क्षमावाणी पर्व का आयोजन किया गया जिसमें उन त्यागी व्रतियों का सम्मान किया गया जिन्होंने पूरे दस दिन (दसलक्षण पर्व) में एक समय जल से व्रत किया। व्रत करने वालो में स्तुति जैन एवं यश जैन का मुख्य रूप से सम्मान किया गया। कार्यक्रम संचालक सी.ए. ऋषभ जैन द्वारा बताया गया कि धोखा देके क्षमा मांगना फिर भी आसान है परन्तु धोखा खाके माफ़ कर देना ही उत्तम क्षमा धर्म है। एक दूसरे के प्रति मन से बैर भाव को त्यागना ही क्षमावाणी पर्व को सार्थक बनाता है। इसके उपरांत श्रेष्ठिजन अनिल जैन, अतुल जैन, डॉ मेघा जैन, अपार जैन, निधि जैन, रेनू जैन, मीतू जैन, अभय जैन, आदि जैन, नियति जैन इत्यादि ने क्षमा भाव प्रकट किये।
मंदिर पुण्यार्जक परिवार सुरेंद्र जैन संजय जैन द्वारा वात्सल्य भोजन की व्यवस्था की गयी।
मीडिया प्रभारी संजीव जैन (गॉडविन) द्वारा बताया गया कि क्षमा वीरों का आभूषण है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल जैन, अवनीश जैन, संजय जैन, सौरभ जैन, नितिन जैन, आदि का विशेष सहयोग रहा।



