शहर-राज्य

भारतीय पत्रकार सेवा संस्थान ने पत्रकार को धमकी देने वाले के खिलाफ एसपी को सोंपा ज्ञापन।

धौलपुर राजस्थान। टोरंटो कंपनी द्वारा सभी नियम कायदों को ताक पर रखकर कॉलोनी में की जा रही खुदाई का समाचार छापने पर पीड़ित पत्रकार अजय बिलोनिया को गाली गलौज एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।इसे लेकर भारतीय पत्रकार सेवा संस्थान संगठन के सदस्यों ने निहालगंज थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज करवाया था। इस संदर्भ में भारतीय पत्रकार सेवा संस्थान के जिला अध्यक्ष अनुराग मुदगल के नेतृत्व में पत्रकार सदस्यों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक धौलपुर विकास सागवान को ज्ञापन देकर जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है।पुलिस अधीक्षक विकास सागवान ने पत्रकारों को आश्वासन दिया है कि इस तरह अनुचित वार्तालाप करने वालों के खिलाफ जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button