शहर-राज्य

बैंक ऑफ बड़ौदा की विशेश्वरगंज व संकटमोचन शाखाओं के नए परिसर का हुआ शुभारंभ

आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से सुसज्जित हुए विशेश्वरगंज व संकटमोचन शाखाओं के नए परिसर

(संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी :- बैंक ऑफ बड़ौदा वाराणसी क्षेत्र की विशेश्वरगंज शाखा एवं संकटमोचन शाखा के नए परिसर का उद्घाटन किया गया | दोनों शाखाओं के नए परिसरों का उद्घाटन बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख, वाराणसी अंचल मिथिलेश कुमार तथा उप महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख, वाराणसी क्षेत्र भारत भूषण ने संयुक्त रूप से किया | इस अवसर पर महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख मिथिलेश कुमार ने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा सदैव ग्राहक सेवा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है |

विशेश्वरगंज एवं संकटमोचन क्षेत्र में बढ़ती बैंकिंग आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नए एवं विस्तारित परिसरों की शुरुआत की गई है | उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि दोनों शाखाएं क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी तथा ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग के साथ-साथ व्यक्तिगत बैंकिंग सेवाओं का भी बेहतर अनुभव प्रदान करेंगी | नए परिसर में ग्राहकों की सुविधा को विशेष प्राथमिकता देते हुए आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं इनमें विस्तृत बैंकिंग हॉल,डिजिटल कियोस्क,एटीएम,महिला एवं दिव्यांगजनों के लिए विशेष सहायता डेस्क तथा आरामदायक प्रतीक्षा क्षेत्र प्रमुख हैं | इन सुविधाओं के माध्यम से ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं का अधिक सुगम, सुविधाजनक एवं आधुनिक अनुभव उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है |

कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों ने कहा कि बदलते समय के साथ बैंकिंग सेवाओं को अधिक ग्राहक-केंद्रित एवं तकनीक आधारित बनाया जा रहा है | नए परिसरों के माध्यम से ग्राहकों को एक ही स्थान पर आधुनिक डिजिटल सुविधाओं के साथ आवश्यक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है |

इस अवसर पर उप क्षेत्रीय प्रमुख, वाराणसी क्षेत्र आनंद लखमानी,सहायक महाप्रबंधक सहित बैंक के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे | वहीं संकटमोचन मंदिर के महंत विश्वंभर नाथ मिश्र सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्राहक एवं गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर नए परिसर के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की ||

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button