शहर-राज्य

प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को देखा और सुना

अनिल वशिष्ठ

मोदीनगर,(वेलकम इंडिया )। कस्बा निवाड़ी में भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री संजय त्यागी के निवास स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी की मन की बात कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं सहित युवाओं ने सुना।

  प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए पंचायत निवाड़ी देहात मंडल के कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने भाग लिया। जिसमें क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा भारत भाटी,मुख्य रूप से संजय त्यागी जिला मंत्री किसान मोर्चा, रजनीश त्यागी, नामित सभासद नगर पंचायत निवाड़ी, सत्येंद्र त्यागी,सचिन, निमिष  प्रिंस त्यागी, कालू उपाध्याय, कपिल लाला, अशोक त्यागी, किसान नेता एनसी त्यागी आदि ने प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना। भाजपा वरिष्ठ  नेता संजय त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मन की बात में युवाओं की और किस तरह से आगे बढ़ा जाए यह बताया।

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शिक्षकों ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किए जाने का शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने स्वागत किया है। शिक्षा प्रेमी एवं भाजपा नेता संजय त्यागी ने कहा कि इस योजना स्वागत करते हुए कहा है कि इस योजना के तहत प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के करीब 10 लाख शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालयों के प्रोफेसरों को शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के प्रतीकात्मक कार्ड वितरित किए गए है। उन्होंने कहा कि यह योजना शिक्षकों और कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button