शहर-राज्य

पुलिस द्वारा 58,000/- रुपये की धनराशि अथक परिश्रम कर बैंक खाते में करायी वापस

बुलंदशहर.15.04.2025 को पीड़ित गौरव कुमार निवासी कस्बा व कोतवाली स्याना जनपद द्वारा गलत यूपीआई पड जाने के कारण कुल 58000/- रुपये की धनराशि किसी गलत खाते में ट्रांसफर हो गयी थी जिसके सम्बन्ध में कोतवाली स्याना पर प्रार्थना पत्र दिया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में कोतवाली स्याना साइबर हैल्प डेस्क द्वारा अथक परिश्रम करते हुए 58,000/- रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराये गये । आवेदक द्वारा थाना स्याना पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।

सावधानः- किसी अनजान व्यक्ति से खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर इत्यादि साझा न करें।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरन्त 1930 पर कॉल करें।

पुलिस टीम में रामनारायण सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना स्याना उ0नि0 ब्रज गोपाल सोलंकी, उ0नि0 आनन्द कुमरा दुबे का0 विरीत शामिल रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button