पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बसपा ने तीन नेताओं को निष्कासित किया
वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी
सिद्धार्थनगर। बहुजन समाज पार्टी की सिद्धार्थनगर जिला यूनिट ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के तीन नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी जिला कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञप्ति के अनुसार, मुम्ताज खान और जुनैद खान, निवासी ग्राम सोतवा, विधानसभा डुमरियागंज तथा मोहम्मद शहाबुद्दीन खान उर्फ याद अली खान, निवासी ग्राम केशवारे को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने और संगठन में अनुशासनहीनता अपनाने के कारण निष्कासित किया गया है। पार्टी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि तीनों को उनकी गतिविधियों और पार्टी में अनुशासनहीनता को लेकर कई बार चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद उनकी गतिविधियों और कार्यशैली में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। पार्टी के अनुसार, संगठन और मूवमेंट के हित को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। बहुजन समाज पार्टी की जिला यूनिट ने स्पष्ट किया कि तीनों नेताओं को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया गया है। कार्रवाई की जानकारी पार्टी जिला कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।



