नोटबंदी के पुराने 500-1000 रुपये के 1.44 करोड़ रुपये बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

वेलकम इडिया राजेंद्र सिंह वरिष्ठ
हापुड़। जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 8 अक्टूबर 2026 को जनपदीय स्वाट टीम और थाना हापुड़ देहात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित पुरानी करेंसी के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार आरोपी को एनएच-9 सर्विस रोड पर श्री जी पेट्रोल पंप के सामने मेरठ बाईपास गोल चक्कर से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से वर्ष 2016 में नोटबंदी के दौरान बंद किए गए 500 और 1000 रुपये के कुल 1 करोड़ 44 लाख रुपये के पुराने नोट बरामद हुए। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल संख्या UP 14 BY 0966 भी पुलिस ने बरामद की है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान देवेन्द्र रुहेला पुत्र सतपाल सिंह, निवासी मकान नंबर 431, ग्राम पंचलोक, थाना लोनी, जनपद गाजियाबाद, हाल निवासी फ्री होल्ड, निकट लाल बिल्डिंग वाला स्कूल, थाना नन्दग्राम, जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लोगों से संपर्क कर नई करेंसी के बदले अधिक रकम में पुरानी प्रतिबंधित करेंसी देने के नाम पर धोखाधड़ी करता था और इस काम में उसे कमीशन मिलता था। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।



