शहर-राज्य
नाबालिग से छेड़छाड़ आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने शिकायत के आधार पर दर्ज किया था मुकदमा

स्याना.नरसेना थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग युवती के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार पीड़िता की ओर से थाने में शिकायत दी गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के संबंध में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी नितिन कुमार जावला ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की विवेचना जारी है।


