शहर-राज्य

नगरपंचायत द्वारा बनाया गया पार्क बदहाली का शिकार

संतकबीरनगर। मगहर पुलिस चौकी के निकट नगरपंचायत द्वारा बनाया गया पार्क आज बदहाली का शिकार होगया है।जिसकी सुधि नगरपंचायत प्रशासन नहीं ले रहा है।जबकि यह पार्क नेशनल हाइवे के किनारे होने के कारण मगहर की पहचान बन चुका है।ऐसे में इसकी बदहाली नगर के लिये अभिशाप बनती जारही है।नगरवासियों ने इस पार्क को ठीक कराने व इसकी साफसफाई करने की नगर प्रशासन से मांग की है।

   गौरतलब हो कि नगर के सुंदरीकरण हेतु नगरप्रशासन की तरफ से अनेक कार्य कराये गये हैं और कराये भी जारहे हैं।नगर को आदर्श नगरपंचायत घोषित कराने हेतु नगर प्रशासन व नगर कमेटी की तरफ से अनेक प्रयास किये जारहे हैं।जबकि पूर्व चेयरमैन अश्वनी कुमार गुप्त के कार्यकाल में नगर की मुख्य सड़क के पूरब व पश्चिम दोनो छोरों पर दो शानदार कबीर द्वार बनाये गये थे।इसी के साथ ही नगर के पश्चिमी छोर पर स्थित कबीर द्वार व पुलिस चुकी के निकट हाइवे के किनारे एक पार्क का निर्माण भी कराया गया था।जिसका उद्देश्य कबीर स्थली होने के नाते आगन्तुकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के साथ ही सुबह शाम नगर तथा आसपास के लोगों को शुद्ध वातावरण व अभ्यारण देना भी था।इसके निर्माण होने के बाद नगर तथा आस पास के लोग इस पार्क में सुबह शाम टहलने के बाद यहां लगी बिंचों व घासों पर घण्टों बैठकर सकून महसूस किया करते थे।अब इस पार्क से लोग कतराने लगे हैं।क्योंकि आज स्थिति यह है कि इस पार्क में लगी बेनचें टूटकर उखड़ गयी हैं और पूरा पार्क ही बदहाली में तब्दील होगया है।जिसकी सुधि अब नगर प्रशासन नहीं ले रहा है।जबकि नगर में प्रवेश का मुख्य मार्ग यही है।साथ ही बाहर से आने वालों के लिये यह पार्क मगहर की पहचान बन चुका था।जो आज प्रायः अपनी अंतिम सांसें गिनता नजर आरहा है।मोहम्मद अकरम,हाजी फिरोज अहमद,ओबैदुन्नबी,अफरोज खान, खलील खान,मकसूदुल हसन,सुहेल अहमद,मिनहाज मलिक आदि लोगों ने नगरप्रशासन से बदहाल होरहे इस पार्क की मरम्मत व साफसफाई कराने की मांग की है।

  इस सम्बंध में पूछे जाने पर नगर चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी ने बताया कि इस पार्क की साफ सफाई करायी जाती है।बेंच,रेलिंग के लिये प्रस्ताव दिया गया है।जल्द ही इसे ठीक करा दिया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button