शहर-राज्य

नए सत्र पर बच्चों को तिलक लगा व फूल देकर किया गया स्वागत, निकली रैली

मिर्जामुराद। सेवापुरी ब्लॉक के बिहड़ा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठठरा में व आराजी लाइन ब्लॉक के चक्रपानपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को नए सत्र के प्रथम दिन स्कूल पहुंचे बच्चों का प्रधानाचार्य समेत विद्यालय के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाओं द्वारा फूल देकर व तिलक लगाकर स्वागत किया गया।कक्षाओं में प्रवेश से पहले बच्चों द्वारा समस्त शिक्षकों के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलन कर आराधना किया गया।इस दौरान बच्चे रैली निकाल अपने हाथों में रंग बिरंगी झंडिया तथा शिक्षा प्रेरक नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे।मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल चलकर नाम लिखाओ। एक भी बच्चा छूट गया, संकल्प हमारा टूट गया। आधी रोटी खायेंगे, स्कूल पड़ने जरूर जायेंगे। खेल, पढ़ाई, भोजन प्यार, हर बच्चों का है अधिकार आदि नारे लगाते हुए बच्चे चल रहे थे।वही ठठरा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय यादव, जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र प्रसाद पटेल, ग्राम प्रधान सुनील कुमार बिन्द द्वारा बच्चों में निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया।वही खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार यादव ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य है कि 6 से 14 वर्ष के बच्चों का दाखिला विधालय में अवश्य हो।इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक चन्द्रबली पटेल, प्रधानाचार्य संध्या सिंह, डॉ. आलोक त्रिपाठी, सहायक अध्यापिका रिचा सिंह, शिव पूजन सिंह, मनोज कुमार सिंह, स्मिता राय, सीमा विश्वकर्मा, डॉ. उमाशंकर वर्मा, काशीनाथ यादव, अशोक गिरी, श्रेया, छाया सिंह, शशिकला सिंह, सोनिका सिंह, रमेश, अविनाश, विजय शंकर सिंह, विजय समेत समस्त शिक्षक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button