थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अपहृता बरामद
संतकबीरनगर।
पुलिस अधीक्षक जनपद संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली खलीलाबाद उ0नि0 ध्रुवनरायण यादव, हे0का0 हरिनरायन प्रसाद हे0का0 मनोज कुमार सिंह, म0का0 प्रतिक्षा यादव ने थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0स0 0711/2026 धारा 87/351(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त तबरेज पुत्र नईम उर्फ भकोले निवासी मड्या थाना कोतवाली खलीलाबाद को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
विदित हो कि वादी द्वारा दिनाँक 02.08.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियुक्त के विरुद्ध वादिनी की पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था ।


