ग़ाज़ियाबाद
शिकायत पर तत्काल कार्रवाई

डिप्टी मेयर प्रवीण चौधरी की कार्यशैली काबिले-तारीफ
शिकायत पर तत्काल एक्शन
डिप्टी मेयर प्रवीण चौधरी से कल पार्क की सफाई को लेकर कहा गया था और उन्होंने तत्काल सफाई कर्मचारियों को भेजकर पार्क की सफाई शुरू करवा दी।
खास बात यह है कि आरडीसी क्षेत्र जीडीए के अंतर्गत आता है, लेकिन स्थानीय लोगों की शिकायत है कि जीडीए द्वारा आरडीसी में नियमित रूप से सफाई नहीं कराई जाती और शिकायत करने पर भी अपेक्षित सुनवाई नहीं होती।
इसके बावजूद नगर निगम के डिप्टी मेयर प्रवीण चौधरी ने यह कहकर जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ा कि क्षेत्र जीडीए के अंतर्गत आता है। जनता को परेशान देखकर उन्होंने समस्या को अपनी जिम्मेदारी समझा और शिकायत मिलते ही तत्काल समाधान के लिए कार्रवाई करवाई।


आरडीसी में गॉड माल के पीछे पार्क में साफ सफाई करते हुए कर्मचारियों द्वारा



