घर में ताला बंद कर रिस्तेदारी में गये व्यक्ति के घर दीवाल में सेंधमारी कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम

दुधारा थाना के स्थानीय गांव दुधारा का मामला
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव दुधारा में दीवार में सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने मुकामी पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर जांच कर क़ानूनी कार्रवाई की मांग की है।
थाना दुधारा क्षेत्र के दुधारा निवासी समीउल्लाह पुत्र अब्दुल अजीज ने मुकामी पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि प्रार्थी अपने घर आज दिनांक 23/ 6 /2026 सुबह 11 बजे सपरिवार रिश्तेदारी में दशावा घर के दरवाजे पर ताला बंद कर गया था जब वह वापस शाम पांच बजे लौटा तो उसने देखा कि अज्ञात चोरो ने उसके घर के दीवार में सेध मारी कर उसके पत्नी का चांदी का चेन गले का लॉकेट कान का झाला तथा ₹4000 का सामान चोरी हो गया है ।
चोरी में चांदी का चैन,सोने की लाकट कान का झाला तथा ₹4000 का सामान चोरी कर ले गए।
पीड़ित ने मामले की जांच कर आवश्यक क़ानूनी कार्रवाई की मांग की है।




