शहर-राज्य

ग्राम जुल्हेंदी पहुंचे विधान परिषद सदस्य का ग्रामीणों ने किया स्वागत, धार्मिक प्रोग्राम में भाग लेने पहुंचे 

मथुरा/गोवर्धन। विधान सभा परिषद लखनऊ के सदस्य डॉ सुरेंद्र चौधरी एक धार्मिक प्रोग्राम में भाग लेने गाँव जुलहेंदी पहुंचे जहाँ उनका भव्य स्वागत हुआ।  डॉक्टर सुरेन्द्र चौधरी मथुरा वृंदावन के दो दिवसीय धार्मिक प्रोग्राम में भाग लेने आये। वह जुलहेंदी निवासी रमाकांत दीक्षित के ब्रज भूमि फ़ार्म हॉउस पर पहुंचे जहाँ ग्रामीणों ने माला दुपट्टा पहना व गिर्राज महाराज की छवि चित्र भेंट कर उनका स्वागत सम्मान किया गया। ब्रज नगरी पहुंचने पर उन्होने कहा की ब्रज में आकर वह अपने आप को धन्य मानते है ब्रज दर्शन भाग्यशाली लोगों को ही प्राप्त होते हैँ। सम्मान समारोह में जीतेन्द्र गौड,श्रीनाथ सिंघल राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीराम सेना डॉक्टर विजय दीक्षित गौरी शंकर कौशिक एडवोकेट रेखा रानी भरत कुमार गर्ग रामगोपाल इंजीनियर खेम चंद्र शिवम चौधरी पिंटी नेता सकरवा वाले पदम् आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button