शहर-राज्य

गोवर्धन में एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, सुरक्षा के बीच रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

मथुरा /गोवर्धन।  विकासखंड कार्यालय पर शुक्रवार को एमएलसी चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। सुबह आठ बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम चार बजे तक चली। मतदान संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। वहीं, चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद पोलिंग पार्टियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना किया गया।

मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे दिन मुस्तैद रहे। वहीं, अधिकारियों ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

गोवर्धन में शिक्षक वर्ग में 60 प्रतिशत और स्नातक वर्ग में 40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान समाप्त होने के बाद निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारियों ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं। इसके बाद पोलिंग पार्टियों को सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना किया गया। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।

सेक्टर मजिस्ट्रेट साक्षी शर्मा ने बताया कि मतदान को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही पूरी प्रक्रिया पर निगरानी रखी गई। प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के समन्वय से मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button