शहर-राज्य

गोवर्धन धाम पहुंचीं एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, गिरिराज महाराज का किया दुग्धाभिषेक

गोवर्धन। कानपुर जोन की अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अनुपम कुलश्रेष्ठ शुक्रवार को विश्वविख्यात तीर्थस्थल गोवर्धन धाम पहुंचीं। उन्होंने मुकुट मुखारविंद मंदिर में भगवान श्री गिरिराज महाराज के दर्शन कर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दुग्धाभिषेक और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में शांति, समृद्धि, जनकल्याण तथा सभी के सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
मंदिर पहुंचने पर मंदिर सेवायतों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पूजा-अर्चना के दौरान एडीजी ने गिरिराज महाराज की परिक्रमा परंपरा और गोवर्धन धाम की धार्मिक महत्ता के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। दर्शन के समय मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ रही और सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह मुस्तैद रही।
इस अवसर पर उनके साथ सीओ सिटी आशना चौधरी, सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह, अंशु कौशिक, थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा, गणेश पहलवान सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धापूर्वक गिरिराज महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने उपस्थित लोगों से आत्मीय मुलाकात की। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित की गई थीं, जिससे दर्शन-पूजन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। उनके गोवर्धन आगमन को श्रद्धालुओं ने भी विशेष महत्व का अवसर माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button