शहर-राज्य

गणेश चतुर्थी के दृष्टिगत दुधारा व मेहदावल पुलिस ने की पीस कमेटी की बैठक

शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील,“हर कदम पर आपके साथ है संतकबीरनगर पुलिस

संतकबीरनगर।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आगामी “गणेश चतुर्दशी त्योहार” के दृष्टिगत आस्था के पर्व गणेश चतुर्थी को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष दुधारा अमित कुशवाहा तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मेहदावल राकेश कुमार सिंह ने थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर आगामी पर्व के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं सुझाव लिए गए। पुलिस द्वारा सभी से अपील की गई कि गणेश चतुर्थी का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधि से दूर रहें। आस्था अलग हो सकती है, लेकिन इंसानियत और भाईचारा सबसे बड़ा है। बैठक में पुलिस द्वारा कहा गया कि त्योहार केवल धार्मिक आस्था का अवसर नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने, एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होने और आपसी विश्वास को मजबूत करने का अवसर भी है।
पुलिस ने आमजन से अपील की कि त्योहार के दौरान यदि कोई संदिग्ध गतिविधि, अफवाह, विवाद या कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना प्राप्त होती है तो उसे छिपाने के बजाय तत्काल पुलिस को अवगत कराएं । पुलिस ने क्षेत्रवासियों को विश्वास दिलाया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद रहेगी।
“आप निश्चिंत होकर अपने पर्व की खुशियां मनाइए, आपकी सुरक्षा और शांति की जिम्मेदारी हमारी है। किसी भी आवश्यकता या आपात स्थिति में पुलिस को तत्काल सूचना दें। जनपद पुलिस हर कदम पर आपके साथ खड़ी है।”
गणेश चतुर्थी का पर्व प्रेम, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की कि पर्व की पवित्रता को बनाए रखते हुए एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और मिल-जुलकर ऐसा वातावरण बनाएं, जिससे जनपद की पहचान शांति, सौहार्द और भाईचारे की मिसाल के रूप में बनी रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button