शहर-राज्य

गंदगी की जांच करने गये निगम अधिकारियों के साथ अभद्रतानिगम अधिकारियों ने थाना सदर बाजार में दी कार्रवाई के लिए तहरीर

राजीव मोंगरा
दैनिक वेलकम इंडिया
सहारनपुर। नगर निगम के अधिकारियों ने दिल्ली रोड स्थित राम विहार कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली थाना सदर में नगर निगम की जांच टीम के साथ अभद्रता करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में तहरीर दी है। थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर दिल्ली रोड स्थित बलियाखेड़ी ब्लॉक के पीछे रामविहार कॉलोनी में एक डेयरी संचालक द्वारा गंदगी फैलाये जाने की शिकायत की गयी थी। आज दोपहर जब उनके नेतृत्व में जांच टीम प्रवर्तन दल के साथ उक्त शिकायत की जांच के लिए रामविहार कॉलोनी पहुंची। जांच के दौरान आस पास गंदगी फैली पायी गयी और पोर्टल पर की गयी शिकायत को सही पाया गया। डॉ. मिश्रा के अनुसार कार्रवाई के दौरान वहां मिले एक युवक ने टीम के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ने पर टीम ने उक्त युवक को पकड़कर सदर थाना पहुंचाया और उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और अभद्र व्यवहार करने के आरोप में तहरीर दी गई है। निगम अधिकारियों ने कहा है कि शहर में गंदगी फैलाने और कार्रवाई में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button